रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया भी आने लगी है. इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी अपने खास दोस्त रानी मुखर्जी की फिल्म पर अपना रिव्यू दिया है. रानी मुखर्जी और शाहरुख खान ने तमाम फिल्मों में एक साथ काम किया है.
शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का रिव्यू देते हुए लिखा, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की पूरी टीम द्वारा कितना जबरदस्त प्रयास किया गया है. मेरी रानी मुख्य भूमिका में उतनी ही चमक रही हैं, जितना केवल एक क्वीन कर सकती है. इस फिल्म में निर्देशक आशिमा ने बहुत ही संवेदनशीलता के साथ एक मानवीय संघर्ष को दिखाया है. ये फिल्म देखने लायक है.’
‘बंटी और बबली 2’ के बाद रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ से स्क्रीन वापसी की है. सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में एक्ट्रेस एक बंगाली मां की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो नॉर्वे में अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए पूरे देश के खिलाफ लड़ाई लड़ती है.
फिल्म का प्रीमियर देखने के बाद बी-टाउन सेलेब्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी जैसे सेलेब्स भी रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की सराहना कर चुके हैं.
यह भी पढे –
हल्दी खाना हमेशा फायदेमंद ही नहीं होता है बल्कि कई बार यह नुकसान भी कर देती है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News