मनोज तिवारी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. मनोज तिवारी ने अपने फिल्मी सफर में एक से एक धुआंधार फिल्मों और गानों में काम किया है. इन दिनों मनोज तिवारी राजनीति की दुनिया में भी अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आज हम आपके लिए मनोज तिवारी का एक ऐसा गाना लेकर आए हैं जिसको सुन आपको ढिंचैंक पूजा की याद आ जाएगी. आप वीडियो में देख सकते हैं मनोज तिवारी किस तरह ढिंचैक पूजा से भी मजेदार गाना गाते नजर आ रहे हैं.
मनोज तिवारी के इस गाने को 5 साल पहले वेव म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज किया गया था. इस गाने को 11 मिलियन से भी ज्यादा दर्शकों ने बार बार सुना है, और 37000 से भी ज्यादा दर्शकों ने इस वीडियो पर लाइक का बटन दबाते हुए वायरल कर दिया है. मनोज तिवारी का यह गाना एल्बम मोबाइल वाली का है. इस गाने में मनोज तिवारी के सुर से ताल कुछ इस तरह मिल रहे हैं कि दर्शक अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
यूं तो आप मनोज तिवारी की गायकी के बड़े फैन होंगे लेकिन इस गाने ने उनके सभी फैंस का दिल चकनाचूर कर दिया है. मनोज तिवारी केवल फिल्मी दुनिया में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं जहां पर वह अपनी डेली लाइफ अपडेट शेयर करते नजर आते हैं. मनोज तिवारी का यह वीडियो इंटरनेट के गलियारों पर पसंद किया जा रहा है. कमेंट बॉक्स में उनका कंपैरिजन ढिंचैक पूजा से किया जा रहा है.
यह भी पढे –
जानिए,स्किन की कंडीशन और बीमारियां भी चेहरे पर डार्क स्पॉट का कारण बन सकती हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News