रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को बॉक्स ऑफिस पर जमे हुए एक हफ्ता से ज्यादा हो गया है. ये फिल्म पिछले बुधवार को होली के मौके पर रिलीज हुई थी और इसने अपने पहले वीकेंड में शानदार 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था. हालांकि इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई बावजूद इसके फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है.
‘प्यार का पंचनामा’ फेम डायरेक्टर लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. दोनों की फिल्म में सिजलिंग केमिस्ट्री ने काफी इम्प्रेस भी किया है. हालांकि पहले शानदार वीकेंड के बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट आ रही है.
सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 9वें दिन यानी गुरुवार को ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि फिल्म ने गुरुवार को अब तक की सबसे कम कमाई है. इसी के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन अब 92.71 करोड़ रुपये हो गया है.
फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अब रेंग-रेंगकर बढ़ रही है लेकिन ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बहुत नजदीक पहुंच चुकी है. उम्मीद है कि इस वीकेंड तक फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी. इसी के साथ ‘पठान’ के बाद ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 की दूसरी 100 करोड़ के एलीट क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म होगी.
बता दें कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और अनुभव बस्सी ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा ने भी कैमियो किया है. फिल्म रणबीर और श्रद्धा के ईर्द-गिर्द घूमती हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News