अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दृश्यम’ में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी एक्ट्रेस इशिता दत्ता की खुशी इन दिनों सांतवें आसमना पर है. दरअसल एक्ट्रेस बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. ये खबर तब सामने आई जब एक्ट्रेस हाल ही में पैपराजी के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं. बता दें कि इशिता की लाइफ में ये पल शादी के 6 साल बाद आया है.
सोशल मीडिया में सामने आई इस फोटो में एक्ट्रेस ब्राउन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं और वो स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दे रही हैं. इस दौरान ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आया. जिसके बाद से एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि इशिता ने बॉलीवुड और टीवी एक्टर वत्सल सेठ से लव मैरिज की थी. दोनों की शादी साल 2017 में बहुत ही धूमधाम से की गई थी. शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं और ये कपल पेरेंट्स बनने वाला है. यही वजह है कि इशिता और वत्सल इस खबर से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. बताते चलें कि इशिता बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन हैं.
‘दृश्यम’ में फिल्म में इशिता अजय देवगन की बेटी के रोल में नजर आई थीं. जिनके हाथों तब्बू के बेटे का मर्डर हो जाता है. फिल्म में इशिता की एक्टिंग का काफी ज्याद पसंद किया गया था. वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.
यह भी पढे –
गोल गप्पे भी सेहत के लिए है फायदेमंद? कई बीमारियों का कर सकते हैं इलाज,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News