टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट रहे एक्टर शिव ठाकरे ने एक लग्जरी कार खरीदी है. सोशल मीडिया पर शानदार ब्लैक कार के साथ शिव ठाकरे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बिग बॉस खिलाड़ी ने अपनी पहली कार खरीदते हुए फैंस के साथ खुशियां बांटीं और इसे एक सपने के सच होने जैसा बताया.
इंस्टाग्राम पर शिव ठाकरे की तस्वीरें छाई हुई हैं जिनमें एक्टर एक कार शोरूम के बाहर नजर आ रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि, बिग बॉस मराठी 2 के विनर शिव ठाकरे ने ब्लैक कलर की चमचमाती टाटा हैरियर कार खरीदी है जिसकी कीमत करीब 30 लाख तक है.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ने अपनी गाढ़ी कमाई से खुद को ये कार तोहफे में दी है. कार खरीदते हुए शिव ठाकरे पिंक कलर के सूट में एकदम हैंडसम हंक अवतार में नजर आ रहे थे. एक्टर ने यह भी कहा कि भले ये कार उनके लिए मर्सिडीज नहीं है लेकिन यह हमेशा उनके लिए बेशकीमती रहेगी.
अपनी ब्लैक कलर हैरियर कार का अनावरण करते हुए एक्टर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. शिव ने नई कार के लिए पूजा की और कहा कि, “अपनी पहली कार खरीदना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.” शिव का कहना था कि वह बेहद खुश हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि कार खरीदने का उनका सपना आखिरकार सच हो गया है.”
बिग बॉस फेम शिव ने आगे बताया कि, मेरे लिए यह एक बड़ी बात इसलिए है क्योंकि इससे पहले दो सेकेंड हैंड कार खरीदी थीं. ऐसे में जब आप नई कार खरीदते हैं तो यह उस शख्स के लिए बहुत बड़ी बात होती है,मेरे लिए यह किसी मर्सिडीज या फरारी से कम नहीं है और मेरा रवैया पहले की फेरारी जैसा है.
यह भी पढे –
‘पान सिंह तोमर’ के साथ इन मूवीज में भी एक्टिंग की अमिट छाप छोड़ चुके हैं इरफान खान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News