कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी की दुनिया के किंग कहे जाते हैं. दोनों ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी जुगलबंदी से ऑडियंस को हंसा-हंसाकर लोट-पोटकर दिया था. कपिल तो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से कॉमेडी के बादशाह बन गए और सुनील ग्रोवर ने भी ‘गुत्थी’, ‘रिंकू भाभी’ और ‘डॉक्टर गुलाटी’ का किरदार निभाकर लाखों दिलों पर राज किया था.
बात साल 2018 की है, जब सुनील ग्रोवर ने अचानक ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ दिया. खबरें आई हैं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में लड़ाई हो गई थी. कहा जाता है कि कपिल ने सुनील पर हाथ भी उठा दिया था. इसी वजह से उन्होंने शो को छोड़ दिया था. अब कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि वाकई सुनील और उनकी लड़ाई हुई थी.
कपिल शर्मा ने कहा, “मैंने कभी भी इनसिक्योर फील नहीं किया. मैंने तो उल्टा उन लोगों को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जिन्हें मैं पसंद करता हूं. मैं गुस्सैल स्वभाव का था और ये बात मैं मानता हूं. यह मेरे खून में था. मैं बहुत गुस्सैल था. मैं जोश से प्यार करता हूं और जब मुझे गुस्सा आता है तो मैं अपना आपा खो देता हूं, लेकिन अब मैं बदल गया हूं.
कपिल ने आगे कहा, “अगर आप चाहें तो मुझे अहंकारी कह सकते हैं. उनसे पूछें कि वह मेरे साथ काम क्यों नहीं करना चाहते हैं. हां, सुनील और मेरे बीच अनबन हुई थी, लेकिन मैं बाकी लोगों के साथ अच्छा था.” खैर, अब कपिल और सुनील के बीच का रिश्ता सुधर गया है.
यह भी पढे –
जानिए,स्किन की कंडीशन और बीमारियां भी चेहरे पर डार्क स्पॉट का कारण बन सकती हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News