‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर रह चुकी दिव्या अग्रवाल अपने बोल्ड लुक्स और स्टेटमेंट्स के लिए चर्चा में रहती हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ फिल्म और वेब सीरीज करने की इच्छा जाहिर की और इसके लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए एक ओपन लेटर भी शेयर किया.
दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिव्या अनुराग कश्यप को लेकर कह रही हैं कि उन्होंने 15 सालों तक इंडस्ट्री में काम किया और वह अनुराग के साथ काम करना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया का फायदा उठाकर उनके लिए एक ओपन लेटर दिया है. दिव्या ने कहा, “15 साल से इंडस्ट्री में हूं. बहुत काम किया है. अभी भी बहुत काम मिल रहा है.
वीडियो में दिव्या ने आगे कहा, “अब मैं वह चीज करना चाहती हूं, जिसमें मेरा दिल लगे. आपको मैंने पृथ्वी थिएटर में एक वर्कशॉप पर देखा था. तब से मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं. मैं अपने सोशल मीडिया का पूरा फायदा उठाकर ये ओपन लेटर आपको देना चाहती हूं. मैं नहीं कह रही हूं कि आप मुझे खैरात में वेब शो या मूवी दें, मुझे बताइए कि मैं ऑडिशन के लिए कैसे जाऊं. मुझे भले ही इंडस्ट्री में 15 साल हो गए, लेकिन मेरे पास सही बंदे पहुंचे ही नहीं. मुझे नहीं पता कैसे करते हैं.
दिव्या ने अपने चाहने वालों से अनुराग कश्यप को ये लेटर पहुंचाने की गुजारिश करते हुए कहा, “मुझे बहुत सारे काम मिल रहा है, लेकिन मुझे इस तरह का काम चाहिए. वह काम जो आप करते हैं. सर, ये ओपन लेटर है. मुझे बताओ कि मैं कैसे करूं ये. जो भी लोग मुझे फॉलो करते हैं, प्लीज ये मेरी चिट्ठी अनुराग कश्यप तक प्लीज पहुंचा दीजिए, क्योंकि मैं ये करना चाहती हूं.
यह भी पढे –
जानिए क्या आप भी खाने के साथ पानी पीते हैं? जान लें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News