विवियन डीसेना छोटे पर्दे के चहीते एक्टर्स में से एक हैं. एक्टिंग के अलावा उनकी हैंडसम पर्सनैलिटी के लाखों दीवाने हैं. विवियन को आखिरी बार टीवी शो ‘सिर्फ तुम’ में देखा गया था. फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे. खैर, अब उनके चाहने वालों के लिए एक गुडन्यूज है.
विवियन कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर थे. हालांकि, अब वह कमबैक के लिए तैयार हैं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वह जल्द ही सीमा और सुधीर शर्मा के नए शो में दिखाई देंगे. उनका ये शो सोशल मैसेज पर आधारित होगा. शो में विवियन का लीड रोल होगा. अभी तक बाकी स्टार कास्ट या फिर उनकी हीरोइन की कास्टिंग के बारे में कोई अपडेट नहीं आई है.
कुछ दिन पहले विवियन ने अपनी अचानक शादी से खूब लाइमलाइट बटोरी थी. खबर थी कि एक्टर ने मिस्त्र की रहने वाली जर्नलिस्ट नौरान अली से गुपचुप शादी कर ली है. उन्होंने एक साल पहले गुपचुप शादी की. उनके एक दोस्त ने कुछ समय पहले इसकी पुष्टि की थी. शादी के बाद से पत्नी के साथ विवियन मुंबई में अपने अपार्टमेंट में रह रहे हैं. विवियन और नौरान पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.
नौरान से पहले विवियन ने ‘प्यार की ये एक कहानी’ की को-स्टार वाहबिज दौराबजी से शादी की थी. दोनों टिनसेल टाउन के बेस्ट कपल कहे जाते थे. हालांकि, 2016 में वे अलग हो गए थे. साल 2021 में उनका ऑफिशियली तलाक हो गया था. अब विवियन अपनी दूसरी वाइफ के साथ अपने रिश्ते को प्राइवेट रखते हैं.
यह भी पढे –
जानिए,स्किन की कंडीशन और बीमारियां भी चेहरे पर डार्क स्पॉट का कारण बन सकती हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News