छोटे पर्दे पर 20 सालों से राज करने वाली दलजीत कौर जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगी. वह केन्या के रहने वाले NRI निखिल पटेल के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. शादी से पहले एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड शालीन भनोट के साथ अपने रिश्ते सुधार लिए हैं. हाल ही में, वह शालीन के बारे में बात करती नजर आईं.
दलजीत कौर 18 मार्च 2023 को शादी करने वाली हैं. वह अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. इस बीच उन्होंने शालीन के बारे में भी बात की. ईटाइम्स के मुताबिक, दलजीत ने शालीन को लेकर कहा कि अब उनके बीच का रिश्ता ठीक हो गया है. शालीन उनकी दूसरी शादी से बहुत खुश हैं. बकौल दलजीत, “मेरी शादी को लेकर शालीन बहुत खुश हैं. शालीन और मेरा रिश्ता अब ठीक हो गया है.
दलजीत ने आगे कहा, “मैं चाहती हूं कि वह जीवन में आगे बढ़े और मैं बहुत खुश हैं कि वह आज अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं. उनका शो 18 मार्च को लॉन्च हो रहा है. वह एक अच्छे अभिनेता, शानदार डांसर और बहुत मेहनती हैं. वह जो चाहता था, उसे मिल गया और मैं बहुत खुश हूं कि वह बिजी रहेगा और काम कर रहा है. मुझे लगता है कि आज वह जो भी पा रहा है, वह उसका हकदार है. वह मेरी शादी और नई जिंदगी को लेकर बहुत खुश हैं. जब भी वह हमसे मिलते हैं, बहुत खुश होते हैं.
बता दें कि, शालीन भनोट और दलजीत कौर ने 2009 में शादी की थी. 2013 में दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. इसके बाद वह दोनों 2015 में तलाक लेकर अलग हो गए थे. उनका बेटा जेयडन दलजीत के पास रहता है.
यह भी पढे –
गोल गप्पे भी सेहत के लिए है फायदेमंद? कई बीमारियों का कर सकते हैं इलाज,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News