बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद के साथ कुछ हफ्ते पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी. अब इस कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ ट्रेडिशनल मैरिज की है. वहीं एक्ट्रेस लगातार अपने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं. अब स्वरा ने अपनी हल्दी सेरेमनी से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो होली पार्टी से कम नही लग रही है. हल्दी की रस्म की तस्वीरों में यह जोड़ा पूरी तरह हल्दी में भीगा नजर आया.
स्वरा ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह फहद का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं. अगली तस्वीर में स्वरा फहद के साथ हल्दी के लिए आने पर बेहद खुश दिख रही हैं. हल्दी में स्वरा ने येलो और ग्रीन कलर के शेड वाले नेट दुपट्टे के साथ सफेद कुर्ता पहना था.
तस्वीरो में स्वरा और फहद हल्दी में नहाए हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं मेहमान भी एंजॉय करते नदर आ रहे हैं. एक तस्वीर में स्वरा और फहद को गले मिलते हुए देखा जा सकता है. जबकि दूसरी तस्वीर में स्वरा अपनी सहेली के चेहरे पर गुलाल लगाती दिख रही हैं.
आखिरी तस्वीर एक ग्रुप पिक्चर है जिसमें स्वरा और फहद मेहमानों के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं, और वे सभी रंगों में सराबोर हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन मे लिखा है, “कुछ कल्चर में हल्दी, कुछ में उबटन और मैयां, लेकिन प्यार एक ऐसी भाषा है जिसे सभी संस्कृतियाँ समझती हैं.
इससे पहले स्वरा भास्कर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी. अपने बिग डे पर स्वरा भास्कर ने साउथ इंडियन ब्राइड लुक लिया था. उन्होंने अपनी शादी में रेड एंड गोल्डन कलर की ब्रोकेड साड़ी पहनी थी. उन्होने अपने लुक को नोज रिंग, माथा पट्टी, हार, झुमके और कई दूसरी ट्रेडिशनल ज्वैलरी से कंपलीट किया था.
स्वरा भास्कर ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ फहद की दुल्हनियां बन चुकी हैं. हालांकि इस कपल की शादी का जश्न जारी है. 15 मार्च यानी आज स्वरा और फहद ने कव्वाली प्रोग्राम रखा है. वहीं 16 मार्च को न्यूली वेड कपल अपनी शादी का ग्रैंड रिस्पेशन होस्ट करेगा.
यह भी पढे –
जानिए,कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर कर सकता है ‘खीरा’, स्किन के लिए भी है फायदेमंद
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News