एक मनोचिकित्सक जब अपने क्लीनिक पहुंचा तो उसने वहां दो मरीजों को पाया।
एक छत से उल्टा लटका हुआ था जबकि दूसरा ऐसा अभिनय कर रहा था कि जैसे वह कुल्हाड़ी से लकड़ियां काट रहा हो।
डॉक्टर ने अभिनय करने वाले से पूछा – यह आदमी उल्टा क्यों लटका हुआ है ?
उसने हंसते हुए बताया – वह बेवकूफ समझता है कि वह बल्ब है।
डॉक्टर बोला – तुम उसे फौरन नीचे उतारो।
आदमी – उसे नीचे उतार दूं तो फिर मैं क्या अंधेरे में लकड़ियां काटूंगा …..?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रध्दा से कहा –
हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए……😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राहुल को सर्दी जुकाम ने बुरी तरह जकड़ लिया।
उसके डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दीं पर आराम नहीं मिला।
दूसरी बार डॉक्टर ने उसे कुछ इंजेक्शन दिये पर उनसे भी कोई फायदा नहीं हुआ।
तीसरी बार जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे कहा –
”घर जाओ और गरम पानी से अच्छी तरह नहाओ।
जैसे ही नहाना खत्म हो तुरंत कूलर चला कर उसके सामने खड़े हो जाना।”
”लेकिन डॉक्टर, इससे तो मुझे निमोनिया हो जायेगा।” – मरीज ने प्रतिवाद किया।”
मुझे पता है, ” डॉक्टर ने कहा, ”निमोनिया का इलाज मैं कर सकता हूं।”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News