टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में बड़ा ही रोमांच मोड़ आ चुका है. होली के खास मौके पर घर में इवेंट रखा गया था. जिसकी आड़ में विराट के दुश्मनों ने भी फायदा उठा लिया है और रंग में भंग डालने का काम किया है. इतना ही नहीं विराट को उसके प्यार से जुदा करने का पूरा पूरा प्लान बनाया गया है. दरअसल, वीनू को डांस कॉम्पिटीशन के वक्त जो गिफ्ट मिलता है वह ‘डीजे वाले बाबू’ की एक चाल होती है. उस डब्बे में कोई खिलौना नहीं बल्की बम होता है. अब वीनू एक्साइटमेंट में अपना गिफ्ट खोलने की कोशिश करता है जो उससे खुलता नहीं है. ऐसे में वह कमरे में जाता है ताकि उसे कोई डिस्टर्ब न करे. इधर, सई को एक गुमनाम कॉल आता है, जो उसे उस डब्बे के बारे में बताता है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई वीनू को पूरे होली पंडाल में ढूंढ लेगी लेकिन वह वहां नहीं मिलेगा. इसके बाद जब वह कमरे में पहुंचेगी तो पाएगी कि वीनू बम वाला डब्बा खोल रहा है. ऐसे में वीनू डब्बा खोल कर लाल-हरी-पीली तारों से छेड़खानी कर रहा होता है, ये देख कर सई दंग रह जाती है और जोर से चिल्ला पड़ती है. तभी वीनू का हाथ बम की एक तार को छू जाता है और बम विस्फोट हो जाता है.
शो अब और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बम विस्फोट के बाद सई बची या नहीं? इस पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं. अगर सई की मौत हो जाती है तो कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आएगा और अगर सई बच जाती है तो वो विराट को ही इस घटना का जिम्मेदार ठहराएगी. दोनों ही सिचुएशन में विराट घाटे में होगा. ऐसे में क्या होगा कहानी का अगला मोड़ ये जानना काफी दिलचस्प होने वाला है.
यह भी पढे –
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है पुदीने की चटनी, जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News