नेता का बेटा अपने पिता से बोला: पापा मुझे भी राजनीति में आना हैं,
मुझे कुछ टिप्स दो।
नेता: बेटा, राजनीति के तीन कठोर नियम होते हैं।
चलो पहला नियम समझाता
यह कहकर नेता जी ने बेटे को छत पर भेज दिया और ख़ुद नीचे आकर खड़े हो गए।
नेता जी: छत से नीचे कूद जाओ।
बेटा पापा, इतनी ऊंचाई से कुदूंगा तो हाथ पैर टूट जायेंगे।
नेता जी: बेझिझक कूद जा, मैं हूँ ना, पकड़ लूँगा।
लड़के ने हिम्मत की और कूद गया, पर नेताजी नीचे से हट गए।
बेटा धड़ाम से ओंधे मुंह गिरा और कराहते हुए बोला: आपने तो कहा था मुझे पकड़ोगे, फिर हट क्यों गए?
नेता जी: ये हैं पहला सबक राजनीति में अपने बाप का भी भरोसा मत करो।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
कॉलेज में रेखा ने दाखिला लिया तो सारे लड़के-लड़कियों ने उसे…
चिढ़ाने के लिए बुआ कहना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया।
अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।
रेखा की बात सुन कर प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया तो वह क्लास रूम में पहुंचे और बोले, : जो भी इसे बुआ कहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाये।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गई।
केवल पप्पू बैठा रहा तो प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस से पूछा, : क्यों पप्पू तुम क्यों बैठे हो?
क्या तुम इसे बुआ नहीं कहते?
पप्पू ने ठंडी सांस भरकर कहा, : सर!
मैं इस क्लास का फूफा हूं।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News