बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस की बात की जाए तो उसमें जूही चावला का नाम जरूर शामिल होगा. 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी से जूही चावल ने हर किसी का दिल जीता. यही वजह है जो आज भी जूही चावला हर किसी की फेवरेट हैं. इस बीच जूही चावला का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है. जो साल 1984 में जूही के मिस यूनिवर्स पेंजेट कॉम्पिटिशन के दौरान का बताया जा रहा है. इस वीडियो को देख फैंस जूही चावला की तुलना बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से कर रहे हैं.
द पेजेंट गिल्ट्ज की ओर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जूही चावला काफी यंग दिख रही हैं. जिससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि जूही चावला का ये वीडियो कितना पुराना है. जूही चावला के इस थ्रोबैक वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1984 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. उन्होंने मियामी फ्लोरिडा 1984 में भारत की ओर से मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में भारत को रीप्रेजेंट किया था. इसके साथ ही जूही चावला ने इस कॉम्प्टिशन के दौरान बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड को अपने नाम किया है.
जूही चावला के इस थ्रोबैक वीडियो को देखकर फैंस जूही चावला की तुलना कियारा आडवाणी से कर रहे हैं. इस यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि- ये तो एक दम कियारा आडवाणी की तरह दिख रही हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News