टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 13 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो में सिंगिंग के अलावा फैंस के फेवरेट स्टार्स की अपीयरेंस उन्हें काफी लुभा रही है. इस बार शो में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की एंट्री हुई है. फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’की प्रमोशन करने पहुंचे रणबीर-श्रद्धा शो के कंटेस्टेंट्स का टैलेंट देख कर हैरान नजर आए. वहीं कंटेस्टेंट्स ने भी अपने फेवरेट स्टार्स को इंप्रेस करने का बिलकुल मौका नहीं छोड़ा.
श्रद्धा इस वक्त जहां भी प्रमोशन के लिए जा रही हैं वह ‘झूठी’ बन कर जा रही हैं. ऐसे में जब श्रद्धा अपनी टीम के साथ जब इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचीं तो एक कंटेस्टेंट ने उनके लिए अपनी दीवानगी जाहिर की. इस बीच श्रद्धा मस्ती के मूड में थीं तो उन्होंने भी मजाक में कुछ ऐसा कह दिया जिसे फैन कंटेस्टेंट ने डिमांड समझ लिया.
सोनी के ऑफीशियल इंस्टा पेज से एक वीडियो सामने आया है जिसमें श्रद्धा कहती हैं-‘लेकिन आप दोनों ने तो मुझे बात कंप्लीट ही नहीं करने दी है.आपने मुझसे पूछा कि मैं क्या पसंद करती हूं? तो मैंने बोला पौधे, फूल, खाना.. मुझे खाना बहुत पसंद है. और मुझे ये पसंद है कि जब कोई गुलाब को खा ले, तब मुझे बहुत अच्छा लगता है.’ श्रद्धा के हाथ में गुलाब होता है, ऐसे में आदित्य नारायण कहते हैं कि श्रद्धा ये गुलाब है, गुलाब जामुन थोड़े ही है.पर श्रद्धा कहती हैं कि जो उनके लिए ये करता है, उनसे वे तुरंत इंप्रेस हो जाती हैं. इसके बाद चिराग नाम का कंटेस्टेंट हिमेश रेशमिया के ‘कमऑन-कमऑन’ कहने पर गुलाब खा जाता है.
यह भी पढे –
आलू को लेकर कहा जाता है कि इसको खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन क्या यह बात सच है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News