मधुबाला’ शो फेम विवियन डीसेना को लेकर खबर आई है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है.इससे पहले एक्टर ने वाहबिज दोराबजी से शादी की थी. वाहबिज दोराबजी एक टीवी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है जैसे-प्यार की ये एक कहानी, सावित्री, सरस्वतीचंद्र,बहू हमारी रजनीकांत.
पुणे, महाराष्ट्र में पारसी फैमिली से ताल्लुख रखने वालीं वाहबिज दोराबजी ने अपने करियर की शुरुआत शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ से की थी. ये शो उस वक्त साल 2010 से 2011 तक चला. इस शो के दौरान ही उनकी मुलाकात विवियन से हुई थी. इसी दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया. साल 2013 में दोराबजी ने विवियन से शादी कर ली. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया.
साल 2017 में वाहबिज दोराबजी ने एक वेब शो होस्ट किया था. ‘शोबिज विद वाहबिज. इस शो के अंदर वे तमाम टीवी एक्टर्स के इंटरव्यू लेती दिखती थीं. उनका ये शो यू-ट्यूब पर डाला जाता था. इन दिनों दोराबजी सोशल इनफ्ल्युंसर बन गई हैं. एक्ट्रेस साथ ही ट्रेवल ब्लॉगिंग भी करती हैं. इसके अलावा दोराबजी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने पोस्ट फैंस क साथ शेयर करती हैं.
खबरों के मुताबिक, विवियन ने सालभर पहले मिस्र की नौरान एली से शादी कर ली. दोनों लंबे वक्त से साथ थे. शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी को सबसे छिपा कर रखा. ईटाइम्स के मुताबिक,विवियन डीसेना के करीबी सूत्र ने बताया कि, “विवियन और नौरान काफी वक्त से एक दूसरे को जानते थे.
यह भी पढे –
आलू को लेकर कहा जाता है कि इसको खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन क्या यह बात सच है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News