जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पकड़ बनाने की पूरी कोशिश में लगी हैं. फिल्म ‘धड़क’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. जी हां, एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर की बड़ी फिल्म ‘एनटीआर 30’ में नजर आने वाली हैं. इसी फिल्म से जाह्नवी साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म के साथ जाह्नवी कपूर की जिंदगी का एक बड़ा सपना भी पूरा होने जा रहा है.
जाह्नवी कपूर ने एक बार अपने इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की अपनी ख्वाहिश का जिक्र किया था, तभी से ये चर्चा थी कि एक्ट्रेस जल्द ही साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. हालांकि उनके पिता बोनी कपूर ने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर कोई साउथ फिल्म साइन करने नहीं जा रही हैं.
जाह्नवी कपूर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करने के साथ लिखा है, ‘ये आखिरकार हो रहा है. मेरे पसंदीदा @jrntr के साथ अब ये सफर शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.’ जाह्नवी के फैंस अब उन्हें साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ देखने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हो रहा हैं.
बता दें, जाह्नवी कपूर जल्द ही राणा दग्गुबाती के साथ वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ में भी नजर आने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज का हाल ही में एक टीजर रिलीज हुआ था जिसमें ये खुलासा हुआ की जाह्नवी इस वेब सीरीज में अहम रोल प्ले करने जा रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म ‘बवाल’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में भी नजर आएंगी.
यह भी पढे –
जया बच्चन ने पैपराजी के साथ किया कुछ ऐसा बर्ताव, देखकर दंग रह गए सभी,देखिये
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News