उर्फी जावेद ने फैशन की दुनिया में अपने दम पर नाम कमाया है. एक समय था, जब कोई डिजाइनर उन्हें अपने आउटफिट्स नहीं देता था. आज वह देश के नामी डिजाइनर्स के साथ काम कर रही हैं और बिग पार्टीज अटैंड कर रही हैं. डर्टी मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने से लेकर फेमस डिजाइनर्स अबु जानी-संदीप खोसला और गौरव गुप्ता तक के साथ काम करने तक, आखिरकार उर्फी ने वह पा लिया, जिसकी उन्हें तमन्ना थी.
उर्फी जावेद को हमेशा अपने बोल्ड, एक्सपेरिमेंटल और यूनिक ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल किया गया. आज जब वह बड़े डिजाइनर्स के साथ काम कर रही हैं और उनकी पार्टीज में शामिल हो रही हैं. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू मे उर्फी ने कहा, “यह एक अच्छी फीलिंग है, लेकिन मुझे किसी से कोई वेलिडेशन नहीं चाहिए. आज मैंने जो किया, उसकी वजह से पॉपुलर हूं ना कि इसलिए कि कुछ डिजाइनर्स मुझे ड्रेस अप कर रहे हैं.
उर्फी जावेद ने आगे बताया कि अगर कोई डिजाइनर उन्हें अपने कपड़े नहीं देता था तो इसकी वजह थी कि वह अपने ब्रांड के साथ रिस्क नहीं लेना चाहते थे. उर्फी ने कहा, “मुझे खुद नहीं पता था कि मैं क्या कर रही थी. तो फिर लोग मुझ पर भरोसा कैसे करते? अब वे मेरा विजन देख सकते हैं. हो सकता है कि कल मैं इंडस्ट्री में किसी नए शख्स के साथ काम न करूं, जब तक वे खुद को प्रूव नहीं करते हैं.
उर्फी जावेद भले ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, लेकिन वह इसे सक्सेस नहीं बताती हैं. एक्ट्रेस का कहना है, “फेमस लोगों के साथ मिलने का मतलब ये नहीं कि सक्सेस मिल गया या काम हो रहा. सिर्फ आपकी कड़ी मेहनत आपको काम दिला सकती है. इस वक्त मेरे हाथ में कोई काम नहीं है. मैं फैशनेबल हूं, लेकिन इसमें ज्यादा काम नहीं है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News