सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार डांस वीडियो से सबको एंटरटेन करने वाले किली पॉल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. किली पॉल की हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती नजर आती हैं.
किली पॉल अच्छे से जानते हैं दर्शकों को कैसे एंटरटेन करना है, और कैसे बॉलीवुड की फैन फॉलोइंग को अपना दीवाना बनाना है. रोजाना किसी न किसी बॉलीवुड सितारों के गानों पर वीडियो बनाते हुए किली पॉल अपनी कोई ना कोई वीडियो शेयर करते दिखाई देते हैं.
यूं तो आपने किली पॉल को अक्सर बेहद सॉफ्टली डांस करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको किली पॉल का वह पार्टी मोड दिखाने वाले हैं जिसे देख आप भी अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. किली पॉल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-ओल्ड इज गोल्ड… कोई भोजपुरी फैन है जो इस गाने पर चीयर करेगा.
आप देख सकते हैं वीडियो में किली पॉल के सिर पर दीवानगी कैसी चढ़ी नजर आ रही है. गाय भैंसों के बीच नंगे पांव डांस करते किली पॉल हर जगह झूमते नजर आ रहे हैं. उनका डांस दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है वाह भाई क्या डांस किए यार… तो वहीं दूसरा कमेंट करते हुए लिखता है कि कैसे कर लेते हो आप,… किली पॉल भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाते हुए दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आते हैं
यह भी पढे –
‘जानलेवा जहर’ भी बन सकता है शरीर में ये बादाम.. .खाएं मगर संभलकर,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News