टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा की पर्सनल लाइफ एक रोलर कोस्टर की सवारी जैसी रही है. ‘मिस यूनिवर्स’ रह चुकी सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी के बाद उनके बीच का रिश्ता उथल-पुथल से भरा रहा. कभी अलग हुए, फिर मिले और फिर अलग हो गए.
27 फरवरी 2023 को चारु असोपा का 35वां जन्मदिन था. इस खास मौके को चारु ने अपने अलग हुए पति राजीव सेन के साथ सेलिब्रेट किया था. दोनों ने साथ में ढेर सारी मस्ती की थी, जिसकी झलकियां उन्होंने इंस्टा पर भी शेयर की. राजीव ने चारु को बर्थडे विश करते हुए कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनके बीच एक क्लोज बॉन्ड देखा सकता है.
अब चारु असोपा ने राजीव सेन को अपना बर्थडे स्पेशल बनाने पर उनका शुक्रिया अदा किया है. चारु ने भी राजीव के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “थैंक यू राजीव. बहुत ही अच्छा दिन था. मेरा जन्मदिन इतना स्पेशल बनाने के लिए थैंक यू.” राजीव ने उनके इस पोस्ट पर हार्ट की इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है.
बता दें कि, चारु असोपा और राजीव सेन ने अभी तक तलाक नहीं लिया है, लेकिन वे अलग-अलग रह रहे हैं. चारु ने कहा था कि तलाक का प्रोसेस अभी जारी है. दोनों अब बतौर कपल साथ नहीं हैं, लेकिन बेटी जियाना की साथ में को-पैरेंटिंग करेंगे. अपनी बेटी के लिए दोनों ने अपने गिले-शिकवे दूर कर लिए हैं.
यह भी पढे –
खाना खाने के बाद आपको भी है चाय पीने की आदत, तो जान लें इसके नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News