मशहूर एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में कई हसीनाओं को लेकर ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती भी की. इस शो में आकर ना सिर्फ उन्होंने कपिल शर्मा की टांग खींची बल्कि उन्होंने अपने साथ आई हसीनाओं को भी नहीं बख्शा.
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में अक्षय कुमार एक्ट्रेस मौनी रॉय का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि अभी-अभी शादी हुई है इनकी, लेकिन इनको इस बात की टेंशन है कि नागिन का रोल इन्होंने किया तो इनके हस्बैंड को लोग बीन देते थे गिफ्ट में. जहां ये बात सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं तो वहीं मौनी रॉय का मुंह बन जाता है और वो कहती हैं कि यह बहुत बुरा था. अक्षय ने ना सिर्फ मौनी बल्कि दिशा पाटनी और सोनम बाजवा की भी खूब टांग खींची.
आपको बता दें, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के संग शादी कर ली थी. एक्ट्रेस ने सूरज नांबियार के साथ बंगाली और मल्याली रीति रिवाजों से शादी की थी. उनकी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी. जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था. मौनी रॉय के करियर की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में साल 2007 में ‘सास भी कभी बहू थी’ टीवी सीरियल से डेब्यू किया था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News