नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी एक्स वाइफ आलिया ने रेप का केस दर्ज कराया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, नवाज की बेरहम मां मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है, वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाए, लेकिन इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी। साथ ही आलिया ने नवाजुद्दीन को अहंकारी बताया है।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये आदमी पावर और फेम के चक्कर में बौखला गया है। बच्चे आज भी मेरे से चिपक कर सोते हैं, इसने तो उन्हें कभी गले भी नहीं लगाया होगा। मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है इसलिए यकीन है कि फैसला मेरे हक में आएगा। आप सभी से निवेदन है कि इस आदमी की डार्क साइड भी देखो।
आलिया ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे रोते हुए कहती दिख रही हैं, नवाज बच्चों की कस्टडी चाहता है, लेकिन मैं आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस आदमी को ये नहीं पता कि उसके बच्चे छोटे से बड़े कब हो गए। जिसे बच्चों का डायपर तक बदलना न आता हो, वो आज अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके मुझसे मेरे बच्चे छीनना चाहता है। आज ये सब करके वो अपने आप को महान बाप दिखाने की कोशिश कर रहा है।
आलिया ने वीडियो में आगे कहा, अपने पैसे से तुम कितने भी लोगों को खरीद लो, पर मेरे बच्चों को मुझसे अलग नहीं कर सकते। तुम मुझे अपनी पत्नी नहीं मानते, जबकि मैंने तुम्हें हमेशा अपने पति की तरह स्वीकार किया है। हर डॉक्यूमेंट में मैंने तुम्हें अपना पति माना है, लेकिन तुमने मुझे धोखे में रखा। इस चीज को मेरे लिए बर्दाश्त करना मुश्किल है। मैंने अपनी लाइफ के महत्वपूर्ण 40 साल तुम्हारे साथ गुजारे हैं। आज मेरे पास एक एक रुपए की किल्लत है। ये बात मैंने किसी से नहीं बताई थी, लेकिन अब बता रही हूं क्योंकि इसने मुझे चारों तरफ से कमजोर करके रखा है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News