‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ कही जाने वाली शहनाज गिल आज धीरे-धीरे अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं. ‘बिग बॉस 13’ के बाद उनकी किस्मत ऐसे चमकी कि वह अब बी-टाउन सेलेब्स की लिस्ट में शुमार हो गई हैं. बॉलीवुड में तो वह डेब्यू करने वाली हैं ही, उनके बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ म्यूजिक वीडियोज भी चर्चा में रहते हैं. कुछ दिन पहले वह एमसी स्क्वायर और गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखी थीं, अब वह 48 साल के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग रोमांस करती दिखाई देंगी.
जी हां, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल एक म्यूजिक वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करती दिखेंगी. ये म्यूजिक वीडियो टैलेंटेड सिंगर बी प्राक का होगा. कहा जा रहा है कि ये गाना ‘शराब’ से जुड़ा होगा. वे इसके लिए शूटिंग भी कर चुके हैं. भले ही अभी तक शहनाज, बी प्राक या फिर नवाजुद्दीन ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर ये सच है तो खूब चर्चा बटोरने वाला है. फैंस भी शहनाज और नवाजुद्दीन को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
30 साल की शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में शानदार डेब्यू करने जा रही हैं. वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी. ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी, जिसमें शहनाज को देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लीड रोल में सलमान और पूजा हेगड़े हैं. इसी फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी डेब्यू करने जा रही हैं.
यह भी पढे –
सुबह उठकर खाएं यह स्वादिष्ट फल,शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News