छोटे पर्दे की ड्रामा क्वीन यानी राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके पति आदिल खान इन दिनों मैसूर पुलिस की कस्टडी में हैं. इससे पहले राखी ने पति आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. अब राखी सावंत मैसूर में पति आदिल के घर पहुंच गईं. हालांकि, इस दौरान उनकी मुलाकात सास-ससुर से नहीं हुई, लेकिन उन्होंने आदिल के पड़ोसियों से कहा कि आदिल की वजह से उनकी मां का निधन हुआ है.
राखी सावंत मैसूर में पति आदिल के घर पहुंचीं. जब वह अपने ससुराल पहुंचती हैं, तो घर पर ताला लगा मिलता है. राखी बोलती हैं कि ‘मेरे सास ससुर भाग गए हैं. मैंने सुबह कॉल किया था, तो उन्होंने मुझे बहुत डांटा. उन्होंने कहा कि हमने तुम्हारी शादी और तुम्हें एक्सेप्ट नहीं किया है’.
इसके बाद राखी घर के पीछे की ओर जाती हैं, तो वहां पर वह आदिल के किराएदारों से मिलती हैं. वह किरायेदार से कहती हैं कि ‘उन्हें बता देना कि उनकी बहू राखी सावंत आई थी. वो तो घर पर ताला मारकर बैठे हैं. प्लीज आप उन लोगों तक मेरा ये मैसेज पहुंचा देना. अगर आदिल कभी आए, तो उन्हें ये मैसेज दे देना’. इसके बाद राखी किरायेदार को बताती है कि आदिल इस समय जेल में हैं.
राखी सावंत आदिल के घर के आसपास रहने वालों से भी मिलती हैं. राखी, महिलाओं से बात करती हैं और कहती हैं, ‘मैंने आदिल के साथ शादी की है. इस्लाम कबूल किया है, लेकिन यहां पर आदिल ने एक लड़की के साथ रेप किया और मुंबई में भी एक लड़की के साथ अफेयर चलाया और फिर मेरा पैसा लेकर भाग गए. आदिल के कारण मेरी मां मर गई. मैंने उनको पैसा दिया था, लेकिन उन्होंने टाइम पर मां का इलाज नहीं करवाया, जिससे उनका निधन हो गया’.
यह भी पढे –
जानिए,आसान तरीकों से कैसे करें जीभ की सफाई, मुंह भी रहेगा स्मेल फ्री
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News