जीभ की सफाई करने के लिए आप नमक के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए गुनगुने पानी में हल्का सा नमक मिक्स करें. अब हर रोज दिन में 2 बार इस पानी को मुंह में भरकर कुल्ला करें. इससे जीभ की सफेद परत रिमूव होने लगेगी और मुंह से बदबू भी नहीं आएगी.
जीभ की सफेद परत से छुटकारा पाने के लिए टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है. इससे जीभ आसानी से क्लीन हो जाती है. वहीं हफ्ते में 2-3 बार टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल करने से जीभ पर सफेद परत नहीं जमती है.
डेली डाइट में प्रोबायोटिक आहार का सेवन करने से जीभ पर सफेद परत नहीं जमती है. साथ ही प्रोबायोटिक डाइट मुंह के बैक्टीरिया को दूर रखने में भी मददगार होती है. जिससे आपके मुंह से स्मैल नहीं आती है.
नारियल के तेल से माउथ की ऑयल पुलिंग करके आप कई ओरल प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं. इसके लिए 1-2 चम्मच नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें. अब इसे मुंह में भरकर घुमाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें. इससे आपका माउथ हेल्दी और स्मैल फ्री रहेगा.
ओरल केयर में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को जीभ पर अप्लाई करें और 2 मिनट बाद टंग को ब्रश से रब करके साफ कर लें. हफ्ते में 2-3 बार ये नुस्खा अपनाने से माउथ क्लीन और स्मैल फ्री बना रहेगा.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News