बिट्टू- इतना परेशान क्यों है?
बंता- अरे यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को दो बड़े टैडी बियर गिफ्ट किए थे,
बिट्टू- तो इसमें परेशान होने की क्या बात है?
बंता- उसकी मम्मी ने दोनों की रूई निकलवाकर 2 तकिए भरवा लिए…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बिट्टू- सर मेरी बीवी 2-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए।
बॉस- नहीं मिलेगी!
बिट्टू- थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप मेरे ही काम आएंगे।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक व्यक्ति जो इलेक्शन मे किस्मत आजमा रहा था उसे सिर्फ तीन वोट मिले।
अब उसने सरकार से जेड प्लस की सुरक्षा मांग की,
जिले के डीएम साहब ने उसे समझाते हुए कहा – आप को सिर्फ तीन वोट मिले हैं फिर आप को जेड प्लस सुरक्षा कैसे दी जा सकती है?
वह व्यक्ति बोला- जिस शहर में लोग मेरे इतने खिलाफ हो तो मुझे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News