बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में के जरिए अपने फैंस के सवालों का जवाब देती नजर आईं. अपने ताजा बयान में कंगना रनौत ने शिवसेना और मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर तंज कसा है.
कंगना रनौत से एक यूजर ने पूछा उद्धव और राउत का हाल देखकर कैसा फील हो रहा है. इस का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “दूसरों का सर्वनाश देखकर कभी भी अपने को सही नहीं मानना चाहिए. मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, मैं उन्हें अपने कर्मों का फल काटते हुए देख रही हूं. मैं अपनी भावनाओं को एक तरफ रखते हुए बहुत कुछ देख रही हूं और चिंतन कर रही हूं.”
कंगना रनौत के इस ट्विटर सेशन में जब एक शख्स ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि, जब आप किसी को कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए सुनती हैं तो आपको क्या ख्याल आता है ? इस सवाल को रीट्वीट करते हुए कंगना ने मजेदार अंदाज में ‘अले अले….सो स्वीट’ कहकर बात को हंसी में टाल दिया. एक्ट्रेस कांग्रेस पार्टी पर कोई भी बिना जवाब दिए बच निकलीं.
इसके अलावा कंगना ने एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को ट्विटर सेशन में घसीट लिया. एक्ट्रेस से जब ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऋतिक को एक्शन स्टार और दिलजीत को सिर्फ सिंगर कहकर रोस्ट कर दिया.
यह भी पढे –
जानिए,सिर्फ खूबसूरती ही नहीं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा पहुँचता है एलोवेरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News