‘भूल भुलैया 2’ की सुपर सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे और उन्हें हिट मशीन कहा जाने लगा था. हालांकि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ को ऑडियंस का उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है. यहां तक कि वीकेंड पर भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में फुलफॉल कम रहा.
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को ऑडियंस का ठंडा रिस्पॉन्स मिला. ‘शहजादा’ ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने भारत में सिर्फ 6.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं अब संडे यानी फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा, “शहजादा उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी… वीकेंड कारोबार मार्क से नीचे है… शनिवार और रविवार को बड़ा उछाल/बदलाव अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए क्लियरली मिसिंग है.फिल्म ने शुक्रवार को 6 करोड़, शनि 6.65 करोड़, रविवार को 7.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.
रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा रोनित रॉय, मनीषा कोइराला, परेश रावल और सचिन खेडेकर भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं. ‘शहजादा’ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुण्ठपुरामुलू’ की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है. कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ फिलहाल उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है. ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर 55. 96 करोड़ रुपयो का कारोबार किया था. वहीं ‘शहजादा’ इस आंकड़े से काफी दूर है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News