हंसिका मोटवानी तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं जब से उन्होंने सोहेल कथूरिया के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी. कपल ने पिछले साल दिसंबर में जयपुर के मुंडटोटा फोर्ट एंड पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी. वहीं अपने एक नए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने 2014 में पॉपुलर तमिल एक्टर एसटीआर सिंबु के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर बात की.
हंसिका ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में खुलाया किया, “मुझे कई साल लग गए. मुझे किसी को हां कहने में कम से कम 7-8 साल लग गए. मैं प्यार में विश्वास करती हूं. मैं एक रोमांटिक इंसान हूं लेकिन मैं एक रोमांटिक होने के साथ बहुत एक्सप्रेसिव नहीं हूं. मैं मैरिज इंस्टीट्यूशन में विश्वास करती हूं और प्यार में विश्वास करती हूं. सच कहूं तो, मैंने समय लिया और किसी ऐसे पर्सन को हां कहना चाहती था जो हमेशा के लिए मेरा होगा. सोहेल साथ आए और उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं प्यार में और भी ज्यादा विश्वास कर सकती हूं. उन्होंने सुनिश्चित किया कि वे मेरे लिए राइट पर्सन हैं.
हंसिका ने अपने पिछले रिश्ते से सीखे सबक के बारे में बात करते हुए कहा कि हर रिलेशनशिप की एक नई शुरुआत होती है और उसका मंथन करने का अपना तरीका होता है. उन्होंने कहा कि पिछला रिश्ता अलग था और अब खत्म हो गया है और अब सोहेल के साथ, यह अलग है और इसका अपना तरीका है.
बीते दिनों सिंबु ने हंसिका से अपने ब्रेकअप को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि जब वह स्ट्रगल कर रहे थे तो एक्ट्रेस ने उन्हें धोखा दिया और इससे वे पूरी तरह से टूट गए थे. उनका रिश्ता लोगों की नज़रों में था और यह बहुचर्चित मामलों में से एक था. सिंबु भी हंसिका से शादी करने की उम्मीद कर रहे था लेकिन प्लानिंग के मुताबिक चीजें नहीं हुईं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News