कल्लू संडे को डॉक्टर के पास गया
कल्लू- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं…?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता…😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
कल्लू- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
कंजूस बाप ने बेटे को एक नया चश्मा दिया, बेटा कुर्सी पर बैठ कर कुछ सोच रहा था…
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- कुछ नहीं पिता जी
बाप- तो कुछ लिख रहे?
बेटा- जी नहीं पिताजी
बाप- (गुस्से से) तो फिर अपना चश्मा उतार क्यों नहीं देते? फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है….😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News