‘लगान’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके जावेद खान अमरोही का मंगलवार को निधन हो गया. वह 73 साल के थे और काफी समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि लंग फेलियर की वजह से जावेद खान का निधन हुआ है. आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जावेद खान को श्रद्धांजलि दी है.
आमिर खान प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा है, ‘जावेद जी आप लोगों को खुशी और गर्मजोशी से भरने में कभी असफल नहीं हुए. आपके साफ दिल और सकारात्मक ऊर्जा को हमेशा याद किया जाएगा’.
जावेद खान के निधन पर आमिर खान के अलावा शिल्पा शुक्ला, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी और अन्य सितारों ने शोक व्यक्त किया है. जावेद खान ने अपने पूरे करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया था. शाहरुख खान की पॉपुलर मूवी चक दे इंडिया में जावेद खान का सुखलाल वाला किरदार काफी चर्चा में रहा.
गौरतलब है कि जावेद खान अमरोही ‘लगान’ के अलावा आमिर खान के साथ ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘अंदाज अपना अपना’ में भी काम कर चुके थे. जावेद एक मंझे हुए एक्टर थे, जो फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुके थे. वह आखिरी बार संजय दत्त, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2 में नजर आए थे, जो साल 2020 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साहित हुई थी.
यह भी पढे –
रियल लाइफ में भी विलेन से कम नहीं थे अमरीश पुरी, उनसे जुड़े किस्से आज भी हैं मशहूर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News