रिएलिट शो लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ती हैं. वह अपने डांस वीडियो से फैंस के दिलों में खलबली मचाती रहती हैं. एक बार फिर अंजलि अरोड़ा ने अपने डांस से लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह Libianca के गाने People पर जमकर ठुमके लग रही हैं. इस दौरान वह रेड कलर की मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं. अंजलि अरोड़ा ने कैमरे के सामने गाने पर ऐसे लटके-झटके मारे हैं कि देखने वालों के होश उड़ जा रहे हैं.
अपने इस डांस वीडियो को पोस्ट करते हुए अंजलि अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘यह ट्रेंड. आपने मुझे नोटिस किया?’ अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. इसे कुछ ही घंटों में 2.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में फैंस अंजलि अरोड़ा के डांस और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं.
बताते चलें कि अंजलि अरोड़ा रिएलिटी शो लॉक अप में नजर आई थीं, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था. वह इस शो को जीत नहीं पाई थीं, लेकिन मुनव्वर फारूकी के साथ उनके अफेयर की खबरें चर्चा में रहीं. हालांकि, शो के फैंस ने दोनों की लव स्टोरी को फेक और स्क्रिप्टेड बताया था.
यह भी पढे –
सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है ‘एलोवेरा जेल’,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News