टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में लीड रोल निभाने वाले नकुल मेहता और दिशा परमार ने पिछले दिनों शो को अलविदा कह दिया. उन्होंने कहा कि शो में लीप आना था और वो इस लीप के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन अब लगता है नकुल और दिशा के शो छोड़ने की असली वजह सामने आई है. कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रोहिट शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन में नकुल मेहता और दिशा परमार नजर आ सकते हैं.
रोहित शेट्टी ने हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ फिनाले में ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन का ऐलान कर दिया है. यही नहीं, उन्होने ‘बिग बॉस’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक शालीन भनोट को अपना पहला कंटेस्टेंट चुना है. अब खबर आ रही है कि नकुल मेहता और दिशा परमार डर का सामना करने आ सकते हैं. इससे पहले ये दोनों टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम और प्रिया के रोल में नजर आए थे.
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ का अब तक सिर्फ ऐलान हुआ है और अब तक सिर्फ एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है और फिलहाल मेकर्स शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं. कई रिपोर्टंस में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि इस शो में ‘बिग बॉस 16’ के रनरअप शिव ठाकरे और रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ के विजेता मुनव्वर फारुकी भी नजर आ सकते हैं. आपको बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पिछले सीजन में भी मुनव्वर फारुकी को बुलावा आया था लेकिन पासपोर्ट से जुड़े कुछ मुद्दे की वजह से वो इस शो में हिस्सा नहीं ले पाए थे.
यह भी पढे –
पपीता पेट के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत काम की चीज है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News