बिग बॉस सीजन 16 की सबसे पॉपुलर और बिंदास कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका चाहर चौधरी घर-घर में फेमस नाम बन गई हैं. उड़ारियां एक्ट्रेस ने भले शो न जीता हो लेकिन दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. ब्यूटी ब्रांड द्वारा स्पॉंसर फेस ऑफ द वीक कॉन्टेस्ट में 25 लाख रुपये जीतने से लेकर बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट बनने तक प्रियंका ने कई सुर्खियां बटोरी हैं.
बिग बॉस के दौरान ही प्रियंका चाहर को लेकर खबरें आने लगी थीं कि, वो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी ‘ और सलमान खान के होम प्रोडक्शन की किसी फिल्म में नजर आएंगी.
ई-टाइम्स के एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से यह पूछा गया कि क्या वह शाहरुख खान की डंकी का हिस्सा हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया,”मुझे शाहरुख खान सर की फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं अभी बाहर आई हूं और मुझे बोलने का मौका नहीं मिला है. सलमान सर ने मुझे शो के बाद उनसे मिलने के लिए कहा था वो मैं जानती हूं लेकिन अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं है.
साथ ही प्रियंका ने टीवी सीरीयल में काम करने पर भी बता है.एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे टीवी शोज के ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि मैं अभी बाहर आई हूं. लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि ऐसा नहीं है कि अगर मुझे फिल्मों में ऑफर मिले तो मैं टेलीविजन में काम करना छोड़ दूंगी.” मैं किसी भी माध्यम में काम करती रहूंगी. मैंने अपने दिमाग में कोई कैटेगरी नहीं बनाई है.
इतना ही नहीं प्रियंका को शो के दौरान बिग बॉस हाउस की दीपिका पादुकोण का टैग मिला था इस पर एक्ट्रेस ने खुशी जताते हुए कहा, “मेरे लिए दीपिका पादुकोण कहलाना बहुत बड़ी बात है.
यह भी पढे –
जानिए कैसे कद्दू का जूस पेट की समस्या से लेकर स्किन का भी रखता है ख्याल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News