‘बिग बॉस 16’ के फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट शालीन भनोट 4 महीने शो में रहने के बाद अब बाहर आ गए हैं. शो खत्म होने के बाद शालीन ने एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात की. इसके अलावा वह अपनी एक्स वाइफ की दूसरी शादी के बारे में जानकर हैरान भी रह गए. उन्होंने इस बारे में बात की है.
शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर हैं, जो फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं. कपल ने साल 2009 में शादी की थी, लेकिन 6 साल बाद उनका तलाक हो गया था. उनका बेटा भी है, जिसका नाम जेयडेन है. हाल ही में, दलजीत ने अपनी दूसरी शादी की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था.
शालीन भनोट ने बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के खत्म होने के बाद बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अपनी एक्स वाइफ की दूसरी शादी पर रिएक्ट किया है. जब उन्हें बताया गया कि उनकी एक्स वाइफ दूसरी शादी कर रही हैं और परमानेंट केन्या में शिफ्ट होने वाली हैं तो शालीन थोड़ा हैरान दिखे. उन्होंने आगे इस पर खुशी जताई. शालीन ने कहा, “मैं उनके लिए खुश हूं. भगवान उन्हें आशीर्वाद दें.
शालीन भनोट ने ‘बिग बॉस 16’ के एक एपिसोड में टीना दत्ता संग बातचीत में अपनी एक्स वाइफ का जिक्र किया था. जब टीना ने पूछा था कि उनके और उनकी वाइफ के बीच कुछ विवाद हुआ था, तब शालीन ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है. अगर वह सब कुछ जानेंगी तो उन्हें इस पर हंसी आएगी. इस बात ने दलजीत को काफी ठेस पहुंचाया था. जब इंटरव्यू में शालीन से इस बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि, ‘मारो मुझे अगर मुझसे गलती हुई है तो.’
बता दें कि, दलजीत बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी करेंगी और हमेशा के लिए केन्या में शिफ्ट हो जाएंगी. उन्होंने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
यह भी पढे –
सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है ‘एलोवेरा जेल’,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News