प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से सीमा बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
सीमा- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ?
संता- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
संता- …और इसे न्यूटन का नियम कहते हैं।
टीचर बेहोश😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
लड़का घर में खुशी से उछल रहा था
पापा- क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?
बेटा- बस पूछो मत पापा
पापा बता- क्या किया है इस बार।
बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है। फिर क्या होना था…
बेटे की जूते चप्पल से हुई पिटाई।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News