बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान उन महिलाओं को हमेशा इंस्पायर करती हैं, जो फैमिली के साथ-साथ अपने ड्रीम भी फॉलो करती हैं. भले ही करीना अपनी फिल्मों और काम में जितना भी बिजी हों, लेकिन फैमिली के लिए क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलती हैं. कभी वह अपने बच्चों, मायके और कभी ससुराल वालों के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं.
करीना कपूर की ननद सबा अली खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली फोटो शेयर की है. ये तस्वीर फैमिली लंच की है, जहां करीना और सैफ अपनी बहन सोहा अली खान , मां शर्मिला टैगोर और तीनों बेटों के साथ लंच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए. एक तस्वीर में करीना के सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान अपनी कजिन सिस्टर इनाया नौमी खेमू के हाथ से फ्राईज खाते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है.
करीना की फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गई. सोहा ने भी लंच से यही फैमिली फोटो अपने इंस्टा पर शेयर की है. सोहा ने कैप्शन में लिखा है, “द प्राइड.” वहीं, सबा ने लिखा, “फैमिलिया. इस मोमेंट को शेयर करने के लिए थैंक्यू बहन. जल्द ही मिलते हैं. क्रेडिट- सोहा और इग्गी .”
लुक की बात करें तो करीना कपूर ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लैक शर्ट पहना था और अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान को गोद में ले रखा था. वहीं, तैमूर अपनी दादी मां की गोद में बैठकर प्यार से कैमरे की ओर निहार रहे थे. सोहा ने रेड टॉप के साथ ब्लू जैकेट पहना था. वहीं, इब्राहिम और इनाया पिंक टीशर्ट में दिखे. सैफ ने व्हाइट कुर्ता पहना था. सभी एक फ्रेम में बहुत क्यूट लग रहे थे.
यह भी पढे –
क्या आप भी हेल्दी खाकर अपना वजन करना चाहते हैं कम, फॉलो करें ये डाइट
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News