श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी की खास बॉन्डिंग की जानकारी तो आपको अच्छे से है. बिग बॉस के घर में मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के बीच की केमिस्ट्री काफी गहरी नजर आई थी. इनकी दोस्ती से मनोज तिवारी की पहली पत्नी भी काफी खफा खफा नजर आती थीं, लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपनी दोस्ती पर कोई आंच नहीं आने दी. दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि सोशल मीडिया पर इनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ना आम बात सी हो गई थी.
इनकी नोकझोंक का एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां मनोज तिवारी श्वेता तिवारी से पंगा लेते नजर आ रहे हैं. तो वहीं श्वेता तिवारी उनके इस मजाक पर उनपर भड़क जाती हैं. श्वेता तिवारी के रिएक्शन को देख वहां बैठे बाकी के लोग इन दोनों को अकेला छोड़ निकल जाते हैं. मनोज तिवारी श्वेता तिवारी से पूछते हैं कि ‘अब हम लोगों को तो नाम बताए ही दो तुम, जो तुम डेढ़ साल से छुपाए बैठी हो.. मनोज तिवारी के बार-बार पूछने पर श्वेता तिवारी को अचानक से गुस्सा आ जाता है और वह बोलती हैं ‘तिवारी तुम्हें पता नहीं है क्या…कोई मुझे तुमसे ज्यादा अच्छी तरह जानता है..’.
श्वेता तिवारी पर सालों से आरोप लगाए जाते रहे हैं कि मनोज तिवारी के घर टूटने की एक वजह वह भी थीं. रानी तिवारी को मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के बीच की नज़दीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं थी. बिग बॉस के इस सीजन में मनोज तिवारी ने श्वेता तिवारी के साथ पत्नी से हो रहे मनमुटाव की बात भी जाहिर की थी.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News