मनीशा कोइराला का नाम अपने टाइम की काफी शानदार अदाकाराओं में लिया जाता है. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं. मनीशा कोइराला अपने करियर में हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है लेकिन लवर्स के बीच उनकी आमिर खान के साथ साल 1999 में आई ‘मन ‘ का एक अलग ही क्रेज है. इस फिल्म में मनीशा अपने प्रेमी देव यानी आमिर खान से किया हुआ वादा नहीं निभा पाती है. अगर आप भी एक्ट्रेस की ‘मन’ को देखना पसंद करते हैं तो इस ओटटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म का मजा ले सकते हैं.
मनीशा कोइराला फिल्म में आमिर खान से पूरे 6 महीने के बाद मिलने का वादा करती हैं लेकिन वो अपना किया वादा नहीं निभा पाती है. दरअसल जब ‘प्रिया’ यानी मनीशा कोइराला ‘देव’ यानी आमिर खान से अपना वादा निभाने के लिए जाती हैं तो रोड क्रॉस करते हुए उनका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है, जिससे वो अपने दोनों पैर गवा देती हैं. इसी वजह से वो आमिर खान से किया अपना वादा नहीं निभा पाती हैं.
मनीशा कोईराला और आमिर खान के फैंस उनकी इस शानदार मूवी का मजा घर में आराम के साथ बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं.
इन्द्र कुमार के द्वारा डायरेक्ट ‘मन’ में आमिर खान और मनीशा कोइराला के अलावा अनिल कपूर, शर्मिला टैगोर औ दीप्ती भटनागर जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया है.
यह भी पढे –
क्या तोषू-छोटी अनु के साथ-साथ पति अनुज को भी हमेशा के लिए खो देगी अनुपमा!
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News