एक दिन पप्पू और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!
यह देख पप्पू को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, “बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!”
यह सुन बंता, पप्पू से पूछता है, ” अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?”
पप्पू जवाब देता है, ” मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!”
यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, ” जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था…!
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं…?
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर…!
पंडित जी- कौन सा शब्द…? बुजुर्ग- वही,
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ…!
पंडित जी बेहोश…!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News