सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद अब उनका पूरा परिवार अब शादी के बाद की रस्मों में बिजी हो गया है. आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैमिली दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. इस दौरान उनके परिवार को जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान सिद्धार्थ की मम्मी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी.
सिद्धार्थ की मदर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने बेटे की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने जब सिद्धार्थ की मदर से पूछा कि शादी पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है और उन्हें कैसा महसूस हो रहा है. इस दौरान उनकी मदर ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है.
सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर में शादी के बाद दिल्ली के रवाना हो चुके हैं और इस दौरान की उनकी तस्वीरें सामने आई हैं. एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी काफी सिंपल अंदाज में नजर आईं . इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक रंग टॉप और लोवर में दिखीं. वहीं उन्होंने इसके साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट शॉल भी ओढ़ा था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News