हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं. आए दिन किसी न किसी वजह से अक्षय कुमार का नाम चर्चा का विषय बना रहता है. लेकिन मौजूदा समय अक्षय के लिए अच्छा नहीं जा रहा है. हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत के नक्शे के ऊपर से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय दुनिया के एनिमेटेड ग्लोब के ऊपर से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान अक्षय कुमार भारत के नक्शे के ऊपर से भी गुजरते हुए साफ नजर आ रहे हैं. बस इसी वजह से अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है.
मालूम हो कि अक्षय कुमार का ये वीडियो उनके नॉर्थन अमेरिका टूर का एक प्रमोशन वीडियो है, जिसमें अक्की के अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही, दिशा पाटनी, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी दिखाई दे रही हैं.
अपने इस वीडियो को लेकर अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर काफी फजीहत झेलने पड़ रही है. अक्की के इस वीडियो पर एक ट्विटर यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- ‘भाई थोड़ी इज्जत कर लिया करो हमारे भारत की.’ दूसरे यूजर ने लिखा है कि- ‘ये क्या है शर्म कर लो इंडिया को भी नहीं छोड़ा कनाडा कुमार.’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने साफ कहा है कि- ‘मिस्टर अक्षय कुमार आपको इस तरह से भारत के नक्शे पर कदम नहीं रखना चाहिए ये बेहद गलत है, इसे तुरंत डिलीट करें.’
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News