निधि झा और यश कुमार भोजपुरी जगत के लवेबल कपल में से एक हैं. सोशल मीडिया पर रोजाना इनकी कोई ना कोई वीडियो वायरल होती नजर आती है. इन वीडियोस में यह दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं. इन दोनों की फिर एक बार एक ऐसी ही वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसमें पति यश कुमार अपनी बीवी के घने बालों का ध्यान रखते हुए उनके सिर में चंपी करते नजर आ रहे हैं. निधि झा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया हुआ है और अपने पति के ऊपर एक शानदार शायरी भी पेश की है.
पहली पत्नी अंजना सिंह को तलाक देने के बाद यश कुमार की जिंदगी में निधि झा की एंट्री हुई थी. निधि झा को एक नजर में देख यश कुमार उनको अपना दिल दे बैठे थे. ऐसे में उनका लेटेस्ट वीडियो जब से वायरल हुआ है फैंस उनपर अपना दिल हारते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए निधि झा ने कैप्शन में लिखा – आसान जिंदगी का वादा नहीं कर सकती, और ये भी नहीं की मैं परफेक्ट वाइफ बनी रहूंगी…पर हां ये वादा कर सकती हूं कि मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी और हर पल को खुशी के साथ जिऊंगी..
निधि झा यश कुमार की यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई है. इस वीडियो में इन दोनों के बेहद प्यार भरे लम्हे देखने को मिल रहे हैं. एक जगह जहां निधि झा यश कुमार के बालों में हाथ फेरते हुए उन्हें सुलाने की कोशिश कर रही हैं तो वहीं दूसरी क्लिप में यश निधि को हाथ पर काटते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News