कद्दू में इतने पोषक तत्व हैं कि इसके सेवन से हेल्थ को तो फायदा मिलता ही है साथ ही यह आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. जी हां, आज हम कद्दू के जूस की बात करेंगे. कद्दू के जूस से न केवल जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है बल्कि यह आपके थकान को भी दूर करता है. कद्दू के जूस में पाए जाने वाले विटामिन डी, काॅपर, आयरन और फास्फोरस इसे और भी पोषक बना देता है. इतना ही नहीं कद्दू के जूस में विटामिन बी1, बी2, बी6 सी, ई और बीटा केरोटिन का मात्रा भी भरपूर पाई जाती है.
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप कद्दू के जूस का सेवन कर सकते हैं. यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर करके कब्ज, अल्सर और गैस को ठीक करने में मदद करता है. इतना ही नहीं इसके जूस के सेवन से युरिनरी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है साथ ही यूरीन संक्रमण से बचाने में सहायक है.
अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो कद्दू के जूस का सेवन करें. इससे दिमाग तो शांत रहता ही है साथ ही यह इनसोम्निया की बीमारी को दूर करने में सहायक है.
अगर आप अपने बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो रोज सुबह खाली पेट में कद्दू के जूस का सेवन करें. इससे बाल झड़ने की समस्या से निजात तो मिलेगा ही साथ ही यह आपके बालो की ग्रोथ भी करेगा. दरअसल कद्दू के जूस में पोटेशियम होता है जिसकी वजह से नए बाल आने में मदद मिलती है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News