थायरॉइड एक ऐसी बीमारी है, जो मुख्य रूप से महिलाओं की बीमारी मानी जाती है. यूं तो यह समस्या पुरुषों में भी होती है लेकिन महिलाओं में इस बीमारी का प्रतिशत बहुत अधिक होता है. आज के समय में ज्यादातर महिलाएं उम्र के किसी ना किसी पड़ाव पर थायरॉइड से जुड़ी समस्या का सामना जरूर करती हैं. इसकी वजह है हमारी बदली हुई लाइफस्टाइल. दैनिक जीवन में आरामतलबी और शारीरिक रूप से ऐक्टिव ना रहना इस समस्या को भी बढ़ा रहे हैं. साथ में ह हमारी डायट भी ऐसी हो चुकी है, जो बीमारी को बढ़ाने का काम करती है.
आयोडीन
आयरन
जिंक
सेलेनियम
मैग्नीशियम
विटामिन-बी
विटामिन-सी
विटामिन-डी
थायरॉइड के लिए नारियल बहुत उपयोगी होता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज़म सही रहता है, जिससे थायरॉइड हॉर्मोन का सीक्रेशन रेग्युलेट करने में सहायता मिलती है. आप कच्चा नारियल, नारियल पानी, नारियल का तेल, नारियल की चटनी, नारियल का दूध इत्यादि प्रकार से हर दिन की डायट में नारियल जरूर खाएं.
कद्दू की सब्जी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग मुंह बनाने लगते हैं. लेकिन यह सब्जी और कद्दू के बीज दोनों ही बहुत पौष्टिक होते हैं. खासतौर पर थायरॉइड की समस्या से बचने के लिए आपको हर दिन एक से दो चम्मच कद्दू के बीज जरूर खाने चाहिए.
सेहत के लिहाज से आंवला संतरे और अनार से भी अधिक गुणकारी होता है. आप हर दिन एक कच्चा आंवला खाकर शरीर में कई पौषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं. आपको हाइपर थायरॉइड की समस्या हो या हाइपो थायरॉइड की आंवला दोनों ही स्थितियों को नियंत्रित करने में बहुत उपयोग रहता है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News