पंडित जी ने टिंकू का हाथ देखा और बोले- बेटा तुम बहुत पढ़ोगे।
टिंकू- पंडित जी मैं तो पढ़ 5 साल से रहा हूं, ये बता दो कि पास कब होऊंगा।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टिंकू- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।
पत्नी- अब क्या हो गया?
टिंकू- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा –
‘नाकाम इश्क’ और ‘मुकम्मल इश्क’ में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- ‘नाकाम इश्क’ बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
‘मुकम्मल इश्क’ सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News