बबलू (ऑटो ड्राइवर से बोला) – गुरुद्वारे जाओगे…?
ड्राइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा…!
बबलू ने जेब से पॉलिथीन निकाला और ड्राइवर को देते हुए बोला –
वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक औरत अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुंची।
बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर से सुना।
फिर बोले बेटी… इसका हल निकल जाएगा, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आएगा।
औरत ने पूछा- कितना खर्च आएगा?
बाबा- तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता, लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं, बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना।
औरत ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपये आता था, औरत भी चालाक थी।
उसने कहा ठीक है बाबाजी, आप बारी-बारी से सबका नाम लीजिए, मैं एक-एक पैसा रखते जाऊंगी।
बाबा डेरे में बेहोश।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बबलू- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं…पर यहां तो एक ही सब्जी है…
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं… खाओ या न खाओ…😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News