मंगलवार का दिन ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों के लिए खुशी का पल लेकर आया है. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का फेस रिवील किया है. प्रियंका की बेबी मालती का क्यूट फेस देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं.
30 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस और उनके भाईयों के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में नजर आई. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली मालती मैरी चोपड़ा के चेहरे की झलक फैंस को पहली बार देखने को मिली है. दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में प्रियंका स्टेज पर मौजूद निक जोनस के सामने बेबी मालती को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं. जिसके चलते प्रियंका की बेटी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है. प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा का फेस को देखकर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- अरे वाह बेबी मालती का चेहरा पहली बार दिखाई दिया, हाय नजर उतार लूं. दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा है- बेबी वाकई में बेहद क्यूट और प्यारी हैं. इस तरह से तमाम फैंस प्रियंका की बेटी की पहली झलक देखकर खुशी में झूम उठे हैं.
यह भी पढे –
इंडिया में ही नहीं, फ्रेंच न्यूज चैनल पर भी सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘पठान’ का है जलवा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News