बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा हाल में स्टारडस्ट अवॉर्ड 2022 में शिरकत करने पहुंची थीं. इस अवॉर्ड शो में हिंदी सिनेमा की एक और कमाल की अभिनेत्री रवीना टंडन भी पहुंची थीं.
इवेंट में रवीना को रवीना को उनके नेटफ्लिक्स वेब शो ‘अरण्यक’ के लिए सम्मानित किया गया था. सिल्वर और ब्लैक गाउन में पहुंची रवीना टंडन कमाल की खूबसूरत लग रही थीं. अवॉर्ड मिलने के बाद रवीना ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं. स्टारडस्ट अवॉर्ड 2022 में वह रेखा से भी मिली थीं और दोनों ने साथ में सेल्फी ली.
रवीना और रेखा की इस सेल्फी पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. दोनों एक्ट्रेस साथ में बहनें जैसी दिख रही हैं. रेखा और रवीना ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिले, तभी रवीना ने उनका फोन मांगा और दिग्गज स्टार के साथ सेल्फी ली.
बता दें कि रवीना टंडन और रेखा ने साल 1996 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में साथ काम किया था.
इवेंट में रेखा हाथ जोड़कर रवीना को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजे जाने पर बधाई भी देती दिखी थीं. सिल्क गोल्डन साड़ी में रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं जबकि रवीना सिल्वर और ब्लैक गाउन में गजब ढा दिया था. हाल में सरकार की ओर से घोषणा की गई कि रवीना टंडन को साल 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
यह भी पढे –
क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान होता है ज्यादा दर्द?जानिए कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News