मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की कॉमेडी के लोग दीवाने हैं. वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं. अब कपिल शर्मा बतौर सिंगर अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी सिंगर गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है.
गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यू सॉन्ग अलोन का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा ब्राउन ओवरकोट, ब्लैक टी-शर्ट और डार्क सनग्लासेस पहने हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, गुरु रंधावा ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट और गलव्स पहने हुए दिख रहे हैं. उन्होंने भी डार्क सनग्लासेस पहने हैं. सिंगर ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हम आपके साथ अलोन को शेयर करते हुए बहुत एक्साइटेड हैं.
इस पोस्ट पर सिंगर मीका सिंह ने रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या बात है. एक फ्रेम में दो रॉकस्टार’. इसके अलावा रैपर बादशाह और राघव सच्चर ने भी कपिल शर्मा के पोस्ट पर कमेंट किया है.
बता दें कि कपिल शर्मा लंबे समय बाद ‘ज्विगाटो’ से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है. फिल्म की स्टोरी एक डिलीवरी ब्वॉय के ईर्दगिर्द घूमती है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. पिछले साल 2022 में कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी.
यह भी पढे –
जानिए,त्वचा पर क्यों होने लगते हैं सफेद दाग? यहां जानें कारण और लक्षण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News